पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया

रैली निकालकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत इटावा रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता की सीख दी गई। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम शंकरलाल सैनी ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन का आधार है। अपनी बहन बेटी की इज्जत के लिए लोगों को अपने घर में शौचालय जरूर बनाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपने गांव में जाकर लोगों को खुले में शौच करने से रोकने, घर-घर शौचालय बनाने के बारे में प्रेरित करने पर बल दिया, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। बीडीओ मजहर इमाम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत इटावा पंचायत समिति क्षेत्र में 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें ग्रामीणों को रथ के माध्यम से स्वच्छता रखने शौचालय बनाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। यह रथ सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचेगा, जहां सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को सरकार की ओर से 5400 रुपए मनरेगा योजना से तथा 4600 रुपए निर्मल भारत योजना से दिए जा रहे है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसको एसडीएम शंकरलाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य रामप्रसाद परालिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।