- Hindi News
- नवरात्र पर मंदिरों में लगे मेले, डांडिया की धूम
नवरात्र पर मंदिरों में लगे मेले, डांडिया की धूम
नवरात्राके दौरान शहर समेत कस्बों और गांवों में भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम हैं। माता के मंदिरों समेत दूसरे मंदिरों में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं। नवरात्रा में माता जी मेला लग रहा हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं। नगर कस्बों, गांवों में भी इस समय शारदीय नवरात्रा की धूम हैं। जगह जगह डांडिया गरबा के भी आयोजन किय जा रहे हैं।
जय मां दुर्गा महोत्सव की ओर से डांडिया गरबों से पहले महिलाएं बालिकाएं माता जी की आरती कर के डांडिया गरबों करती हैं। खैराबाद में भी माता ती की झांकी के समक्ष डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग लेते है। गोरधनपुरा स्थित प्राचीन बीजासन माता के दर्शन के लिए रामगंजमंडी समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र से भी श्रद्धालु आते हैं। मंदिर समित की ओर से यहां भव्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में मेला लगा हुआ हैं। खैराबाद में माता फलौदी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, काली मंदिर पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों की आकर्षक सजावट भी की गई है।
मोडक गांव में भी डांडिया गरबों की धूम मची हुई है। नवरात्र में दूसरे दिन भी बालक बालिकाएं माता के पांडाल मे माता की पूजा अर्चना कर के बाद डांडिया गरबे किय गए। मोडक स्टेशन फतेपुर गांव में भी गरबों की धूम जारी हैं।
सातलखेड़ी कस्बे में माता की चोकी डांडियों का आयोजित किया गया हैं। सुबह से ही भक्त जन माता जी के मंदिरों आस पास के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना करते है। शाम को महा की महाआरती के बाद डांडिया गरबा किया जाता हैं। पीपाखेड़ी में भी माता जी की झांकी सजाई गई है।
ट्रेडीशनलड्रेस के साथ रावतभाटा में गरबे की धूम
रावतभाटा.शनिवारको शारदीय नवरात्रा पर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना एवं गरबों में प्रतियोगिताएं हुई। मंदिरों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे है। विभिन्न मंदिरों में रामायणपाठ, सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। मंदिरों में महिला कीर्तन हो रहा है। कीर्तन में मां का गुणगान हो रहा है। विक्रमनगर में आयोजित वीरा कमेटी की ओर से नवरात्रा महोत्सव में आरती परियोजना निदेशक इकाई 7,8 के बीसी पाठक ने की। कार्यक्रम में वीरा कमेटी के जोबीजोन , लोकेंद्र गुप्ता, अजय अरोड़ा, केवीरणधीरे, एससी अग्रवाल, बीएल बुनकर, एनके शर्मा, आरके वशिष्