पहले ही रोग से थे परेशान
गेहंू और सरसों में नुकसान
बारिश-ओलों से फसलें आड़ी िगरी
डूंगरज्या, नीमोदा उजाड़, छीपड़दा, निमोदा हरिजी, जालिमपुरा, कोटसुआं, बालापुरा, खेड़ली कालिया, चन्द्रावला आदि गांवों में शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ बारिश और ओला वृष्टि हुई। इससे कुछ खेतों में धनिये और सरसों की फसल पूरी नष्ट हो गई।
क्षेत्र के निमोद हरिजी और कोटसुआं गांव में नीबू के आकार के ओले गिरे वहीं लाखसनीजा मे बोर के आकार के ओले गिरे। किसानों का कहना था कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों को तबाह करके रख दिया। करीब पन्द्रह मिनट में सारे अरमानों पर पानी फिर गया। फसल की पैदावार को लेकर उम्मीद बना रखी थी। गेंहू धनिया सरसों की फसल चौपट होने से उम्मीदे सपना बन कर रह गई। गेंहू धनिया में 70 फिसदी तक का खराबा हुआ है। क्षेत्र के किसान पहले ही अतिवृष्टि से दुखी थे लेकिन ओलावृष्टि होने से रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। इसमें मुनाफा काश्त और लघु सीमान्त किसानों की स्थिति ज्यादा खराग हो गई। किसान हेमराज मीणा, गिरिराज मीणा, किशन गोपाल आदि ने बताया कि ओला वृष्टि से शनिवार सवेरे खेतों में ओले की चाद बिछी हुई थी। वही डूंगरज्या के किसान रामस्वरूप शर्मा, बाबूलाल मेघवाल, धनराज आदि ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश आने से गेंहू की फसल में भी नुकसान है।
तहसीलदारसे ज्ञापन में मुआवजे की मांग
सुल्तानपुर.पंचायतसमिति मुख्यालय पर किसानों ने शुक्रवार रात ओला वृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर तहसीलदार नवनंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा। नीमोदा उजाड़, रामपुरिया, झाडग़ंाव खेड़ली सहरान, लाखसनीजा, कोटड़ापुरा, रामनगर, झाड़ौल, खूमला, मंदारिया आदि गांवों में करीब दो हजार बीघा धनिये की फसल ओला वृष्टि से नष्ट हो गई हैं। सभी गांवों में रात करीब ढाई बजे बाद तेज आंधी के साथ ओला वृष्टि से खेतों में ओलों की चाद बिछ गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की। इस अवसर पर नवल बिहारी, हेमराम मीणा, मुरलीधर, कुज बिहारी, गोबरीलाल धन्नालाल आदि किसान मौजूद थे।
बोरीनाकलांसरपंच ने मुआवजा की मांग की
सांगोद।ग्रामपंचायत बोरीनाकलां की सरपंच राजकुमारी मेहता ने क्षेत्र में नष्ट हुई धनिये की फसल का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है। सरपंच ने बताया कि गांवों में धनिया की पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। शुक्रवार रात अचानक हुई मावठ से फिर धनिया की फसल में नुकसान हुआ है। किसानों को दो साल से धनिये की फसल में नुकसान हो रहा है। किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में सुरेश मेहता और गांव के कई किसान शामिल हैं।
गोदल्याहेड़ी। बारिश और ओले गिरने से फसल में हुआ नुकसान। इस दौरान पौधों की टहनियां टूट गई।
सुल्तानपुर. पंचायत समिति मुख्यालय पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान।
सुल्तानपुर. क्षेत्र के डूंगरज्या गांव में तेज अंधड़ के बाद गिरे ओले।
गणेशगंज. शुक्रवार रात बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ चलने से प्रभावित हुई धनिए की फसल।
इटावा. कस्बे के खेत में तेज हवा और बारिश के बाद आड़ी गिरी गेहूं की फसल।
सांगोद बोरीनाकलां में मावठ के बाद नष्ट धनिये की फसल दिखाते किसान।