रामलीला में राम जन्म की लीला का मंचन
इटावा. कस्बेमे आदर्श श्रीराम कला नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में चल रहीं रामलीला में रात्रि को राम जन्म की लीला का मार्मिक मंचन किया गया जिसे देखकर श्रद्घालु भाव विभोर हो गए ,इस इस अवसर पर भगवान राम के जन्म की मनोरम झांकी सजाकर उल्लास मनाया गया। एवं महाआरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर गौत्तम,संरक्षक छीतरलाल मुनीम, ओम अनंत, राकेश गौत्तम,हेमराज सोनी, प्रमोद कोठारी, शंकर सुमन सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
इटावा मे रामलीला का मंचन करते कलाकार