नई पक्की बनी नहर में आईं दरारें
अयाना. दाईंमुख्य नहर से निकल रही इटावा लक्ष्मीपुरा केनाल ब्रांच नहर का श्रीनाल कांकरा गांव के पास नहरी 16 किमी का अप्रैल माह में पक्का निर्माण कार्य किया गया था। जिसमें कई जगहों पर दरारें गई है। निर्माण कार्य में करीब 12 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
किसानों का कहना है निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा गुणवता से कार्य नहीं किया है। जिसके कारण पक्की नहर में दरारें गई है। इस मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन साबिर हुसैन अंसारी ने बताया कि नहरी तंत्र का पक्का निर्माण कार्य अच्छा हुआ है। इसमें कोई खामियां नहीं है। वहीं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बृजमोहन मालव ने बताया कि बारिश से डेमेज हुई नहर को रिपेयरिंग 30 सितंबर तक करवा दी जाएगी। चंबल परियोजना सभापति सुनिल गालव ने बताया कि नहरी तंत्र में हुए पक्के निर्माण कार्य की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता को लिखित में भेजा है।
अयाना. इटावा केनाल ब्रान्च नहर मे पक्के कार्य मे आई दरारंे।