पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए सहयोग की अपील

विकास के लिए सहयोग की अपील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रनोदिया में निर्वाचित सरपंच को पपीते-अमरूदों से तोला

कस्बे में सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई सरपंच मेवा कुमारी मीणा झाडौल ने पदभार संभाला। पंडित सुरेन्द्र कुमार शास्त्री ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र स्थित सरपंच के कक्ष में पूजा-अर्चना कराई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच और कोरम का भव्य स्वागत किया।

सरपंच मीणा ने कहा कि सभी के सहयोग से विकास होगा। बजट लाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किया जाएगा। पूर्व सरपंच जशोदा पारेता ने कहा कि सभी वार्ड पंचों को सरपंच का सहयोग करना होगा। इस दौरान पंचायत की कोरम के सदस्यों को आतिशबाजी कर फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद नवनिर्वाचित सरपंच मेवा कुमारी मीणा को पूर्व सरपंच जशोदा पारेता ने रोकड़ खाते और सरपंच की सील दी। पद ग्रहण समारोह में रमेश मोची, अनिता शर्मा, गुड्डी मीणा, रामप्यारी, जोधराज बैरवा, हरिप्रकाश भील, राजेन्द्र मीणा, बंशी लाल गोचर,उपसरपंच राजेन्द्र कुमार सहित कई मौजूद थे।

इटावा.ग्रामपंचायत जोरावरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शांति बाई मीणा और उपसरपंच योगेंद्र मीणा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने सरपंच पंचायत बोर्ड का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम सेवक रघुवीर प्रसाद आर्य ने सरपंच को चार्ज संभलाया। सरपंच मीणा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव का विकास कराया जाएगा।

खातौली.क्षेत्रकी बागली ग्राम पंचायत में सरपंच-उपसरपंच सहित नवनिर्वाचित कोरम ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। शनिवार सुबह सरपंच हरीमोहन बैरवा को पूर्व सरपंच शिवराज सिंह हाड़ा ने कार्यभार सौंपा। जिसमे उप सरपंच, वार्डपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित थे।

गणेशगंज. कस्बे में आयोजित पद ग्रहण समारोह में पूजा अर्चना करतीं निर्वाचित सरपंच मेवा कुमारी।

गणेशगंज. रनोदिया में निर्वाचित सरपंच को पपिते और अमरूद से तौलते कोली और बैरवा समाज के लोग।

इटावा. ग्राम पंचायत जोरावरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच और बोर्ड के सदस्य।