इटावा में 214 बच्चों की सेहत जांची
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित
इटावा.ब्लॉकमें शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। ढीपरी गांव के माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 214 बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया। स्वास्थ्य प्रशिक्षण के दौरान बीमार मिले 8 बच्चों को डॉक्टर विकल्प नागर और डॉ. सुरेश वर्मा ने चिकित्सा केंद्रों पर इलाज के लिए रैफर किया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अगर शरीर में रोग होगा तो पढ़ाई में भी मन नहीं लगेगा। उन्होंने बालकों के परिजनों को बताया कि बचपन से ही माता पिता को बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
उन्हें आहार में दूध, दलिया, खिचड़ी, हरी सब्जियां, फल देना चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रह सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बच्चों को चिप्स, कुरकुरे, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स अन्य तली हुई चींजे खिलाई जा रही है जो उनके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है इससे बच्चों का लीवर खराब हो सकता है इसलिए बच्चों को इन चीजों से दुर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध आहार की आवश्यकता है तथा प्रतिदिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन की आवश्यकता है।
इटावा. ढीपरी में कार्यक्रम के दौरान बच्चों की जांच करते डॉक्टर।