इटावा में उपप्रधान का चुनाव आज
इटावा में उपप्रधान का चुनाव रविवार को होगा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा सुबह 11 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे।
साढ़े 11 बजे समीक्षा की जाएगी। दोपहर एक बजे नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ, तो दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी, जिसमें नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य उपस्थित होकर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के बाद इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जनताके विश्वास कार्यकर्ताओं की मेहनत की हुई जीत: सरोज मीणा
इटावा.इटावाप्रधान बनीं सरोज मीणा ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत जनता के विश्वास की जीत हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर इटावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल पारेता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल मीणा, खातौली पूर्व सरपंच लेखराज सिंह, देहात जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मीणा, जिला सचिव संजय नंदवाना सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।