पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटावा में नए बसस्टैंड पर शुरू हुआ बसों का ठहराव

इटावा में नए बसस्टैंड पर शुरू हुआ बसों का ठहराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 साल से बसों का ठहराव नहीं होने से पड़ा था वीरान

भास्करन्यूज. इटावा

कस्बेमें करीब 11 साल पहले बने कोटा रोड पर बने बस स्टैंड पर बसों का ठहराव शुरू हो गया है। बस स्टैंड पर बसों का प्रशासन द्वारा ठहराव नहीं किए जाने के कारण यह बस स्टैंड वीरानी के साए में ही पड़ा हुआ था, जिसके चलते इस परिसर के आसपास रहने वाले लोगों ने अपने जानवरों को बस स्टैंड परिसर में बांधकर इसे भैंसों के तबेले में तब्दील कर दिया था। बस स्टैंड की दुर्दशा को लेकर 23 सितंबर को दैनिक भास्कर समाचार पत्र में बस स्टैंड पर यात्रियों को हो रही है परेशानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक विद्याशंकर नंदवाना ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा इसको गंभीरता से लेते हुए वीरान पड़े बस स्टैंड की मरम्मत करवाकर इसको दुरुस्त किया गया। इसके बाद रविवार से नवीन बस स्टैंड पर बसों का ठहराव शुरू हो गया। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। क्योंकि अस्थाई रुप से चल रहे शिवाजी बसस्टैंड पर सालभर कीचड़़ फैला रहता था तथा यात्रियों को कीचड में ही बसों में बैठना उतरना पड़ता था।