उपभोक्ता संगोष्ठी में दी जानकारी
उपभोक्ता संगोष्ठी में दी जानकारी
इटावा.उपखंडक्षेत्र में उपभोक्ता संगोष्ठी रविवार को महासंगठन के उपाध्यक्ष मास्टर फजर मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें उपाध्यक्ष फजर मोहम्मद ने उपभोक्ताओं को बताया कि हम सभी उपभोक्ता हैं जो व्यक्ति किसी भी वस्तु या सेवा का उपभोग करता है, वह उस वस्तु या सेवा का उपभोक्ता होता है, हर उपभोक्ता को अपने अधिकार प्राप्त है। एडवोकेट नंदकिशोर पारेता ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आम नागरिकों को मिलने वाले अधिकार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत आम व्यक्ति सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में लिखित में जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। इस अधिकार का भी आम व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाना चाहिए। इस अवसर पर टीकम आदिनाथ, चेतन गौड़, हरिद्वार योगी, ज्योति योगी, विनोद मित्तल, राधेश्याम सुमन, सन्मति जैन, शहजाद आसगान, नीरज शर्मा, मुकेश सोनी पीपल्दा, तीर्थ शंकर दाधीच, रमेश मीणा खरवण आदि उपस्थित थे