रामलीला में रचाया रामजानकी का विवाह
इटावा. कस्बेमे आदर्श श्रीराम मंडल के की ओर से चल रही रामलीला के पांचवे दिन भगवान श्रीराम जानकी लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला रंगमंच को जनकपुरी की तरह सजाया गया तथा बैंडबाजों की धुनों मंगलगीतों मंत्रोच्चार के साथ राम सहित चारों भाइयों का विवाह धूमधाम से मनाया गया।
बारात में पहुंचे श्रद्धालुओं की अगवानी कर उनका स्वागत किया गया।इस मौके पर माता जानकी के विवाह मे ग्रामीणों ने कपड़े, बर्तन, आभूषण आदि का दान दिया इसके बाद कैकेयी-दशरथ संवाद की लीला का मार्मिक मंचन किया गया। जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर उपसरपंच हयात खान, अध्यक्ष महावीर गौतम, हेमराज सोनी, चेनसुख मित्तल, भैरूलाल मीणा, दुर्गाशंकर सोनी, पूर्व उपसरपंच मूलचंद मीणा, सांवला नागर, सुशील मीणा, अनिल गौतम, चंचल सोनी, दीपू सोनी, किशन मुरारी धाकड़, शंकरलाल प्रजापत, राकेश गौतम, लोकेश दाधीच, आचार्य नवल किशोर शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
रोचकरहा लक्ष्मण परशुराम-संवाद: खातौली.शारदीयनवरात्र पर खातौली कस्बे में ग्रामीणों के प्रयास गणेशकला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार शाम आरती के बाद रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ। जिसमें सीता स्वयंवर, धनुष भंग लीला परशुराम संवाद रोचक रहा। स्थानीय कलाकारों के अभिनय को ग्रामीणों सहित क्षेत्र से आए लोगों ने खूब सराहा। रामलीला परिसर दर्शकों से खचा-खच भरा हुआ था। कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। खेड़ा खूंटी बालाजी, खाळ के बालाजी, पीलू के टेक के बालाजी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मदनपुरा के बालाजी, सहित कई मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ आयोजित किया जा रहा है।
मदन मोहन मंदिर परिसर में माता की मूर्ति स्थापना के साथ नवरात्र में प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाई जा रही है।
खातौली. रामलीलाके दौरान लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन।
इटावा की रामलीला में रामविवाह का मंचन करते कलाकार