पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालगंज सिमोला को मिलने लगा 50 लाख की जलप्रदाय योजना का पानी

लालगंज-सिमोला को मिलने लगा 50 लाख की जलप्रदाय योजना का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावाउपखंड क्षेत्र के डूंगरली ग्राम पंचायत के गांव लालगंज सिमोला गांवों के लोगों के लिए क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना वरदान बन गई है। इन गांवों के लोगों को अब शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है। ग्रामीण पानी को देखकर अभिभूत है। वहीं ग्रामीण पानी को अब नदी का पानी उपयोग में हटें लेना पड़ेगा।

डूंगरली ग्राम पंचायत के लालगंज सिमोला के लोग आजादी के बाद पार्वती नदी का काफी दूर से लाकर पानी पीने को मजबूर थे। क्योंकि गांवों में हैंडपंपों में स्वादहीन तथा कड़वा पानी होने के कारण पाने पीने योग्य नहीं था। जिसको इंसान तो क्या पशु तक नहीं पी सकते थे। इसके चलते काफी दूरी तय करके इन गांवों के लोगों को नदी से पानी लाना पड़ता था। लेकिन सरकार द्वारा क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना के तहत इन गांवों में पेयजल योजना शुरू हुई। जिससे अब ग्रामीणों को पानी मिलना शुरू हो गया है। डूंगरली ग्राम पंचायत के ग्राम सचिव कैलाशचंद कुशवाह ने बताया कि ग्राम पंचायत के इन गांवों में पिछले लंबे समय से पानी की समस्या थी। उसको लेकर जलदाय विभाग ने क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना के तहत गांव से दूरी पर पानी की ट्यूबवेल लगाकर लालगंज सिमोला गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। इटावा जलदाय विभाग के सहायक अभियंता एमएल मीणा ने बताया कि डूंगरली ग्राम पंचायत के लालगंज सिमोला में लगभग 50 लाख की लागत से पेयजल योजना क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुई थी। जिसमें करीब 5 किमी की लाइन डालकर डूंगरली के पास नहर के यहां पानी की क्वालिटी ठीक होने पर ट्यूबवैल खोदकर उसमें से पानी की आपूर्ति इन दोनों गांवों में टंकी का निर्माण कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ही फरेरा गोवर्धनपुरा जटवाड़ा में भी इस योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।

च्यावदामरझाना गांवों में जल्द ही शुरू होगी यह योजना: इटावाजलदाय विभाग के सहायक अभियंता एमएल मीणा ने बताया कि क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना के अंतर्गत च्यावदा मरझाना गांवों में निर्माण जारी है ओर जल्द ही पेयजल प्रारंभ हो जाएगा। वहीं बालूपा संग्रामपुरा पेयजल योजना का भी कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि शहनावदा, बिसलाई, सुमेरपुरा, गिरधरपुरा गांवों के लिए भी क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना स्वीकृत हो चुकी है तथा इनके कार्यों के लिए विभ