परिहार नाई महासभा के उपाध्यक्ष मनोनीत
इटावा | राष्ट्रीयनाई महासभा युवा मोर्चा कोटा के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सेन ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेन की सहमति से कैलाश परिहार इटावा को राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा कोटा का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नाई सभा के प्रदेश महासचिव हंसराज सिंगोरिया, जिला उपाध्यक्ष रामू सेन, तहसील अध्यक्ष पुरषोतम सेन, विष्णु सेन खातौली, नंदकिशोर, राजेन्द्र सेन, कमल सेन, महावीर सेन, मूलचंद सेन, तुलसीराम सेन सहित अनेक समाज के लोगों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए प्रदेश जिला उपाध्यक्ष का आभार व्यक्ति किया है।
कैलाश परिहार