पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 160 यूनिट रक्त इकट्‌ठा

160 यूनिट रक्त इकट्‌ठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बुधवार को सर्व मानव सेवा संगठन इटावा की ओर से विवेकानंद सीनियर स्कूल गैंता रोड परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक द्वारा 160 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकेंद्र सिंह राजावत थे जबकि अध्यक्षता भानू प्रताप सिंह ने की विशिष्ट अतिथि इटावा सरपंच सुनीता भील थीं। इस अवसर पर रक्तदान करते हुए भानू प्रताप ने कहा कि रक्त दान महादान के समान है हमारे शरीर का थोड़ा सा रक्त किसी को जीवनदान दे सकता हैं इसलिए इस पुनीत कार्य में हम सबको आगे आकर यह कार्य करना चाहिए।

लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि रक्तदान करने से लोगों की कई रोगों की जांच नि:शुल्क हो जाती है जबकि अलग से जांच करवाने पर इस पर काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है केवल इसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इटावा सरपंच सुनीता भील ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाना एक सराहनीय कदम है इससे कई लोगों की जिंदगियां बच सकेगी। रक्तदान शिविर में सुबह से ही लोगों की रक्त देने के लिए जोश नजर आया तथा कस्बे में 160 यूनिट रक्त दान इस शिविर में किया गया। अध्यक्ष शहजाद आसगान महासचिव राकेश पारेता संरक्षक अय्यूब भाई, शंकर सैन जितेन्द्र सिंह आसावत ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाना एक सराहनीय कदम है इससे कई लोगों की जिंदगियां बच सकेगी। इस मौके पर अध्यक्ष शहजाद आसगान महासचिव राकेश पारेता, संरक्षक अय्यूब भाई, संरक्षक दीपक मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह आसावत, उपाध्यक्ष नारायण पारेता, रवि पारेता,शंकर सैन, ओमप्रकाश जगरोटिया,इमरान दीवान,गोलू दीवान हिमांशु पारेता, शाहरुख खान, सह कोषाध्यक्ष शंकर सेन, प्रवक्ता मेहुल परिहार धनराज सुमन, जगदीश टाटावत , हरिओम पारेता, लक्ष्मण सिंह आशावत, हंसराज आर्य, सत्यनारायण गोचर, करण सिंह, कैलाश परिहार, रजत पारेता, बंटी गौतम, मनोज पारेता, विशाल सिंह, पीयूष आर्य आदि सदस्य मौजूद थे।

इटावा. कस्बे में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए सर्वमानव सेवा संगठन सदस्य।