- Hindi News
- बीट कांस्टेबलों ने सुनी लोगों की समस्याएं
बीट कांस्टेबलों ने सुनी लोगों की समस्याएं
इटावा| कस्बेमें शनिवार को एसपी विकास पाठक के निर्देशानुसार बीट कांस्टेबलों ने अपने-अपने बीट क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनी। कस्बे के रामलीला मोहल्ले में बीट कांस्टेबल जोगेश ने पुलिस विभाग से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनी।
इसमें बीट कांस्टेबल ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली अपराधियों में भय जनता में विश्वास की है। अगर कोई भी अापराधिक गतिविधि होती है तो बेझिझक इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से यातायात नियमों की पालना करने एवं वाहन चलाने के दौरान वाहनों के कागजात अपने साथ रखने का आग्रह किया।
इटावा. पुलिसविभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर संपर्क सभा का आयोजन।