पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टकार्ड के लिए भटक रहे हैं छात्र

पोस्टकार्ड के लिए भटक रहे हैं छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. डाकघरजो वर्षों से किराए के भवन में संचालित हो रहा है।

भास्कर न्यूज | इटावा

उपखंडक्षेत्र के मुख्य डाकघर में गत 5 दिन से पोस्टकार्ड के लिए भी छात्रों ग्रामीणों को काफी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी उनको पोस्टकार्ड नहीं मिल पा रहे हैं तथा स्पीड पोस्ट की सेवाएं भी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

कस्बे के हरीश सरौया, कौशलकिशोर मीणा, टीकम आदिनाथ ने बताया कि विद्यालय की रजिस्टर्ड डाक भेजने वर्तमान में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के आवेदन के साथ पोस्टकार्ड लगाना अनिवार्य है, लेकिन इटावा डाकघर में पोस्टकार्ड खत्म होने से 30 से 50 रुपए किराया लगाकर अन्य डाकघरों से पोस्टकार्ड लाने पड़ रहे हैं। वहीं इसके चलते रजिस्टर्ड डाक का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस बारे में डाकपाल डीके गोयल ने बताया कि गत 5 दिनों से डाकघर में पोस्टकार्ड खत्म होने की सूचना उच्चाधिकारियों को भिजवाकर पोस्टकार्ड की डिमांड कर दी गई है, लेकिन अभी तक पोस्टकार्ड नहीं पाए हैं।

दोकर्मियों के भरोसे डाकघर

इटावामें गत 32 वर्षों से डाकघर किराए के भवन में संचालित हो रहा है तथा यह एक डाकपाल एक पोस्टमैन के भरोसे चल रहा है, जिससे उपखंड क्षेत्र में डाक सेवा का कार्य प्रभावित हो रहा है। कस्बे की 30 हजार की आबादी 29 वार्डों वाली ग्राम पंचायत इटावा में एक डाकपाल एक पोस्टमैन है, जबकि दिनों दिन क्षेत्र बढ़ता जा रहा है, लेकिन विभाग द्वारा कर्मचारियों की संख्या पहीं बढ़ाई है। यहां पर प्रतिमाह 5 हजार पेंशनों का वितरण करना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। साथ ही उपखंड की डाक वितरण व्यवस्था, पेंशन मनीऑर्डर,अल्प बचत योजना सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य यहां पर होता है, जिससे कई बार तो डाककर्मियों को अतिरिक्त समय तक कार्य करना पड़ता है। इटावा डाकघर का स्थानीय बैंक में खाता नहीं के चलते भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है तथा आरडी खाता पूर्ण होने पर कोटा डाकघर से चेक आने का इंतजार करना पड़ता है।