बारिश के साथ ओलों ने बढ़ाई सर्दी
इटावा. उपखंडक्षेत्र में शुक्रवार रात्रि शनिवार को मौसम बिगड़ने से करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई तथा बारिश के साथ करीब पांच से दस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। हालांकि ओलों से फसलों में नुकसान नहीं है, वहीं क्षेत्र में बारिश होने के बाद सर्दी बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सर्दी के तीखे तेवरों के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। इटावा कृ़षि उपज मंडी में शुक्रवार रात को हुई वर्षा से मंडी परिसर में रखी व्यापारियों की जिंस खराब हो गई, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है।
सुल्तानपुरकस्बेक्षेत्र में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे। क्षेत्र के मोरपा, अमरपुरा, बमोरी आदि गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश होने से मौसम बदल गया।