- Hindi News
- निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर बैठक आयोजित
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर बैठक आयोजित
इटावा| सेवाभारती, जिला अंधता निवारण समिति, भाविप कोटा एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति रजोपा की ओर से 28 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रजोपा स्कूल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा।
शिविर में डॉ. सुरेश छाबड़ा द्वारा रोगियों की जांच कर भर्ती किया जाएगा। शिविर प्रभारी गिरजाशंकर गुप्ता रजोपा सहकारी अध्यक्ष जोधराज नागर ने बताया कि शिविर की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई, जिसमें व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सेवा भारती संगठन सचिव मदनलाल पंचोली, जिलाध्यक्ष राजेंद्र गौड़, रजोपा जीएसएस अध्यक्ष जोधराज नागर, गोपाल मीणा, लेखराज बैरवा, गिरजाशंकर गुप्ता, विष्णु शर्मा, पप्पू पोसवाल, रमेश नागर, कालूलाल गोचर, हुकमचंद मीणा, राधामोहन शर्मा, दुलीचंद आर्य, हेमराज चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।