89 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा
इटावा. ब्लॉक इटावा में शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके तहत खेरदा केशोपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 89 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बीमार मिले दो बच्चों को डॉक्टर विकल्प नागर एवं डॉ. हारुन बेग ने चिकित्सा केंद्रों पर उपचार के लिए रैफर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अगर शरीर में रोग होगा तो पढ़ाई में भी मन नहीं लगेगा। उन्होंने बालकों के परिजनों को बताया कि बचपन से ही माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें आहार में दूध, दलिया, खिचड़ी, हरी सब्जियां, फल देना चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रह सके।