रात से सुबह तक हुई झमाझम बारिश
अयाना. कस्बे में शनिवार रात 3 बजे अचानक 3 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। उसके बाद आधे घण्टे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान बिजली सप्लाई भी ठप रही। बाद में रात साढ़े आठ बजे तक फिर से बारिश हुई। ओलावृष्टि होने से धनिया सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना है। कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर कीचड़ हो जाने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
आवां|शुक्रवाररात लगभग 11 बजे ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। रात करीब तीन बजे तेज हवाओं बारिश के साथ करीब 5 मिनट तक ओले गिरे। किसानों ने बताया कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं हुआ। फसलों को फायदा हुआ। (संबंधितखबर पेज-14 पर)
आधा घंटे तेज बारिश, ओले भी गिरे
इटावा। कस्बे के मुख्य बाजार में सुबह साढ़े सात बजे छाया कोहरा।
सुकेत। नेशनल हाइवे बस स्टैंड पर भरा बरसाती पानी।
अयाना। कस्बे में शनिवार को बारिश के दौरान गिरे ओले।
रामगंजमंडी। बारिश से कृषि उपजमंडी में खुले में रखी जिंस भीग गई।
भास्कर न्यूज| रामगंजमंडी
शहरसहित क्षेत्र में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। बारिश से फसलों को लाभ हुआ है। इससे किसानों की सिंचाई की चिंता भी मिट गई है। साथ ही मौसम में तेज ठंड का असर बना हुआ है।
क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम बदला था। दिनभर शीतलहर के बाद शाम को साढ़े सात बजे कुछ देर बारिश हुई। फिर मध्यरात्रि बाद तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर शनिवार को सुबह नौ बजे तक जारी रहा। रात में ढाई बजे करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बाद में देर रात तक रिमझिम बारिश चली। फिर सुबह सात से नौ बजे के बीच रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। लगातार हुई बारिश से मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है। शहर के साथ मोड़क, सातलखेड़ी, सुकेत, खैराबाद सहित लगभग पूरे क्षेत्र में बारिश हुई। किसानों के अनुसार बारिश से सभी फसलों को फायदा हुआ है। क्षेत्र में इन दिनों फसलों की सिंचाई का दौर चल रहा था। अच्छी बारिश होने से किसानों को फसलों की सिंचाई की चिंता भी समाप्त हो गई। किसानों के अनुसार बारिश होने और मौसम ठंडा होने से फसलों के लिए लाभदायक है।
बिजलीरही गुल: शहरमें शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली गुल हो गई, जो सुबह करीब साढ़े नौ बजे बहाल हो सकी। इसके बाद भी दिनभर और रात तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही। शाम को भी शह