पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगंजमंडी में आज निकलेंगे ताजिये, अखाड़े का होगा प्रदर्शन

रामगंजमंडी में आज निकलेंगे ताजिये, अखाड़े का होगा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया सलाम

रावतभाटामें 40वें के ताजियों का जुलूस शनिवार को निकाला गया। शहीदाने करबला की याद में मोहर्रम कमेटी रावतभाटा की ओर से इमामबाड़ा से दोपहर में ताजिये का जुलूस रवाना हुए। जो चेतक मार्केट, सिनेमा चौराहा, आरपीएस कॉलोनी होता हुआ डीजल पावरहाउस, नहर किनारे होता हुआ पुराना बाजार नंबर 2 पहुंचा, जहां मुकाम लगाया गया। बाजार से होकर ताजिया हाटचौक पहुंचा, जहां मुकाम लगाया गया।

ताजिया कोटा बेरियर होता हुआ करबला के लिए भैंसरोडगढ़ चंबल नदी के लिए रवाना हुआ। ताजिए के जुलूस के लिए पुलिस बल की माकूल व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर लंगर का आयोजन सुबह इमामबाड़ा, शाम को हाटचौक में हुआ। जुलूस के मार्ग में सबीलें लगाई गई थी। जहां पर खीर, हलवा बांटा गया। कार्यक्रम में सदर इसरारखान, अंजुमन कमेटी सदर बाबूखान, पार्षद जाकिरहुसैन भाटी, मोहम्मद हुसैन बंगाली, हफीजुल्ला खान, जुग्गाभाई, जुबेर, जफर गौरी, अशफाक खान, आरिफ खान, राजाभाई, इकबाल, इमरान, इकबाल गौरी, फखरुद्दीन, गोरिया, नायब सदर रईस पठान, जाफर गौरी, सत्तार मंसूरी, उस्मानअली सय्यद, साबिरहुसैन, सुल्तानभाई, बाला गुलाटी मौजूद थे। ताजिये देखने के लिए रामपुरा, सिंगोली, भैंसरोडगढ़, भानपुरा आदि जगह से भी मुस्लिम परिवार के लोग आए।

चेचटमें 25 साल बाद निकले 40वें के ताजिये

चेचट.कस्बेमें शनिवार को 40वें के ताजिये निकाले गए। इब्ने रसूल कमेटी के उपाध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि 25 साल बाद कस्बे में 40वें के ताजिये निकले। हुसैन कमेटी द्वारा निकाले गए ताजिये के दौरान अखाड़ों का हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किया गया।

पीपल्दामें आज निकलेंगे ताजिये, तैयारियां पूरी

पीपल्दा.कस्बेमें रविवार को मुस्लिजनों द्वारा हजरत इमाम हुसैन की याद में चालीसवें के ताजिये निकाले जाएंगे। चालीसवें के ताजिये मन्नत पूरी होने के बाद निकाले जाते हैं। ताजियों का जुलूस ढोल-ताशो की मातमी धुनों के साथ इमाम बाड़ा मस्जिद से शुरू होगा। जुलूस के दौरान अखाड़े के कलाकार हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे।

सुकेत। मोहर्रम पर कस्बे में लगी सबील।

रावतभाटा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को मोहर्रम कमेटी रावतभाटा की ओर से निकाले गए ताजिए के जुलूस में शामिल समाजबंधु।