पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िहन्दी सप्ताह में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

िहन्दी सप्ताह में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा में भी हिन्दी दिवस सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

इटावा.क्षेत्रमें हिन्दी दिवस सप्ताह के दौरान क्षेत्र के विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। नरसिंह सीनियर सेकंडरी विद्यालय में श्याम नागर अध्यक्षता में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव रमेश नागर थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश नागर ने कहा कि हमें हिन्दी का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिदिन कामकाज में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए तथा वार्तालाप के दौरान भी हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए।

कईप्रतियोगिताएं हुई : इसदौरान विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं हुई तथा इनमें प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक दिया गया। इसी तरह राजकीय सीनियर विद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर प्राचार्य रामप्रसाद परालिया की अध्यक्षता में प्रतियोगिताएं हुई। प्रभारी बाबूलाल बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर निबंध, पत्र लेखन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें कई छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर व्याख्याता अशोककुमार चाहर, बाबूलाल बैरवा, मंजू ने विचार व्यक्त किए। संचालन लक्ष्मण आर्य ने किया।

इटावा। हिन्दी दिवस सप्ताह समारोह में उपस्थित छात्र छात्राएं।

प्रतियोगिता में भाग लेता प्रतिभागी स्टूडेंट।

रावतभाटा। प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी स्टूडेंट।

रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में हिंदी सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिता में मौजूद स्टूडेंटस।