शिविर में पंजीयन के लिए उमड़ी भीड़
इटावा. ग्रामपंचायत मुख्यालय रजोपा में राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में भामाशाह योजना शिविर एसडीएम शंकरलाल सैनी की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें भामाशाह योजना के बारे में ग्रामीणों से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए अधिकारियों ने प्रेरित किया।
शिविर में मौके पर ही बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आवेदकों के खाते खोले गए। साथ ही मौके पर पंजीयन किया गया। योजना में पंजीयन कराने के लिए सुबह से ही शिविर स्थल पर काफी भीड़ नजर आई तथा लोगों को कतार में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा। शिविर में बीडीओ मजहर इमाम, सरपंच छीतरलाल मीणा, ग्रामसेवक कृष्णमुरारी शर्मा, शाखा प्रबन्धक एमएल बैरवा, कमल सिंह, मुकुटबिहारी, ओमप्रकाश योगी, रमेशचंद सुमन, रामलाल गुर्जर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
इटावा। क्षेत्र के रजोपा गांव में भामाशाह योजना शिविर में पंजीयन के लिए उमड़ी भीड़।