- Hindi News
- पैंथर पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, नहीं मिले पगमार्क
पैंथर पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, नहीं मिले पगमार्क
इटावा। ढीपरी-चंबल से सटे एक दर्जन गांवों में पिछले डेढ़ महीने से पैंथर द्वारा मवेशियों के शिकार की घटनाओं के बाद वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। लगातार निगरानी रखकर पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए हैं।
रेंजर सुरेश शर्मा ने बताया कि पैंथर की ट्रैकिंग की जा रही हैं। ढीपरी -चंबल क्षेत्र जहां उसने अंतिम बार गाय के बछड़े का शिकार किया है, उस स्थान पर पिंजरा लगा दिया है तथा उसमें शिकार रख दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में उसकी कोई हलचल
नजर नहीं आई है।