अभिभाषक परिषद की बैठक में लिए कई निर्णय
इटावा| इटावाअभिभाषक परिषद की सामान्य बैठक मंगलवार को अभिभाषक परिषद अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया।
बैठक में इटावा में एडीजे कोर्ट खोलने, एसीजीएम न्यायालय की समस्याओं के निराकरण को लेकर उच्च स्तर पर लिखने तथा एडीजे कोर्ट की स्थापना को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। वहीं इटावा उपखंड मुख्यालय पर नायब तहसील खोलने सहित अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अभिभाषक प्रद्युम्न शर्मा, सत्यनारायण मीणा, विजयबहादुर सिंह, पृथ्वीराज वैष्णव, विकास पारेता को सदस्य बनाया है।