बसपा की बैठक में कार्यकारिणी का गठन
इटावा| बहुजनसमाज पार्टी की संगठन विस्तार को लेकर त्यागी धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष औंकारप्रसाद बैरवा प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा थे। इस अवसर पर कोटा जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर श्यामलाल बैरवा, उपाध्यक्ष पद पर रामदयाल मीणा, महासचिव अशोक मीणा, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल बैरवा सातलखेड़ी, पीपल्दा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमशंकर बैरवा कोषाध्यक्ष शंकरलाल मीणा एवं गोबरीलाल बैरवा, बंशीलाल गुर्जर, प्रहलाद बैरवा, जगदीश बैरवा, विमला जैन, चन्द्रमोहन मीणा, रामचरण बैरवा को विधानसभा सचिव पद पर नियुक्त किया गया। बैठक संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि औंकारप्रसाद बैरवा ने कहा कि तीन महीने में ही मोदी फैक्टर ही हवा निकल गई है।