पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय

अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. अग्रवालसेवा संस्था की सामान्य बैठक का आयोजन मंगलवार को अध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें 25 सितम्बर को अग्रसेन जयंती मनाने एवं शोभायात्रा में विभिन्न जगह पर स्वागत किए जाने का निर्णय लिया गया। महामंत्री यशवंत गोयल ने बताया कि नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष में नौदिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किए जाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यशवन्त गोयल, बलराम गर्ग, सुनील मित्तल, मनोज, हरीश मित्तल, गोयल, अंकित मित्तल, बुद्धिप्रकाश, राजकुमार बंसल, रमेश सिंघल, कन्हैया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।