सरकार आपके द्वार को लेकर शिविर आज
गणेशगंज. सरकारआपके द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इटावा पंचायत समिति के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत रनोदिया मुख्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम होगा। पंचायत मुख्यालय के सचिव सुरेशकुमार सेन ने बताया कि शिविर प्रभारी तहसीदार राधाकिशन नागर रहेंगे। जिसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा।