- Hindi News
- गर्भवती सहित दो महिलाएं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
गर्भवती सहित दो महिलाएं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
रावतभाटा में 2, रामगंजमंडी में 1 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
बच्चे भी मास्क लगाकर पहुंचे स्कूल, काढ़ा पिलाने का दौर जारी
इटावा. सामुदायिकअस्पताल क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां स्वाइन फ्लू जांच की व्यवस्था नहीं है।
कस्बे में गत शनिवार को सरोवर नगर निवासी महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी, जिसके बाद इस रोग को लेकर ग्रामीणों में भय है। सोमवार को परिजनों ने बच्चों को मास्क लगाकर ही स्कूल भेजा। वहीं चिकित्सालय स्टाफ के अलावा कई ग्रामीण भी मास्क लगाकर या मुंह पर रुमाल बांधे हुए दिखाई दिए। बीसीएमओ सतीश खंडेलवाल ने बताया कि सरोवर नगर में महिला की मौत के बाद चिकित्साकर्मियों द्वारा उस वार्ड का सर्वे किया गया है, जहां कोई संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं यहां पर टेमीफ्लू टेबलेट उपलब्ध है। अगर इस रोग से संबंधित कोई संदिग्ध नजर आता है तो यहां पर जांच की व्यवस्था नहीं होने के चलते उसको मेडिकल कॉलेज कोटा में जांच के लिए रेफर कर दिया जाता है।
स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुवैदिक जड़ी-बूटी से बना काढ़ा पिलाया
सांगोद। होलसेलव्यापार संघ के सहयोग से आयुवेदिक अस्पताल परिसर में करीब 15 सौ लोगों ने काढ़ा पीया।
इन दिनों प्रदेश में चल रहे स्वाइन प्ल्यू से बचने के लिए व्यापार संघ के पुरूषोत्तम मित्तल, प्रदीप गोयल, निरज जैन, सतीश नाटाणी सहित कई व्यापारियों ने गाढ़ा बनाकर वितरण करने की निशुल्क व्यवस्था की थी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तहसील कार्यालय के पास आयुवेदिक औषधालय में चिकित्सक पवन सोनी की देखरेख में गाढ़ा तैयार किया। चिकित्सक पवन सोनी ने बताया कि करीब 15 सौ के करीब छोटे बड़े, महिला पुरूषों ने ये गाढ़ा ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके सेवन करने से किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होती तथा शरीर के अंदर कीटाणु गाढ़ा पीने से खत्म हो जाते है। उन्होंने बताया कि स्वाइन प्ल्यू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को ये गाढ़ा बनाकर वितरण किया गया।ये गाढ़ा कोई भी व्यक्ति बीमारी नहीं हो तब भी सेवन कर सकता है।इसे पीने से स्वाइन प्ल्यू के लक्षण से बचने में मदद मिलेगी।
लक्षणकी दी जानकारी
रामगंजमंडी. पंचमुखीरोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक स्कूल में सोमवार को स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पिलाया गया। प्रधानाचार्य बलवीरसिंह ने बताया कि डॉ. घनश्याम वैष्णव कंपाउंडर रघुनंदन शर्मा ने बच्चों को स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों के लक्षण की जानकारी दी। साथ ही बच्चों स्टाफ को स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पिलाया।
सांगोद. औषधालय में काढ़ा बांटते डॉक्टर और होलसेल व्यापार संघ के पदाधिकारी।
इटावा. कस्बे में स्वाइन फ्लू के डर से स्कूल में मास्क लगाकर जाते बच्चे