सरपंचों ने संभाले पदभार, किया स्वागत
ग्रामपंचायत मुख्यालय पर सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच मांगीलाल ने पदभार संभाला। इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, सहित सभी वार्डपंचों का कस्बेवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से गांव का विकास करना है तथा इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच इन्द्रा मेघवाल ने नवनिर्वाचित सरपंच मांगीलाल को पदभार संभलाया। इस मौके पर ओम शर्मा ने सरपंच से कस्बे में खेल मैदान, खाड़ी पर पुलिया आदि की मांग की। इस अवसर वा उपसरपंच अश्वनी नामा, सभी वार्डपंच ग्रामसेवक दिलीप यादव मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन जेडी पठान ने किया। इसी प्रकार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटडादीपसिंह में नवनिर्वाचित सरपंच लोकेन्द्र वैष्णव ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों के कारण ही मेरी जीत हुई है। ग्रामीणों की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सारोला में पूर्व सरपंच रोशनबाई मीणा ने नवनिर्वाचित सरपंच मनोहरबाई को पदभार संभलाया। इस अवसर पर सभी वार्ड पंच, ग्राम सेवक ग्रामीण मौजूद थे।
प्रधानने सुनी लोगों की समस्याएं, स्वागत
सुल्तानपुर. सोमवारको नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रधान भूपेन्द्रसिंह हाड़ा ने अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों का आभार जताया। प्रधान हाड़ा का सुरेला, अमरपुरा, नापाहेड़ा, नयागांव रामपुरिया आदि में बैंडबाजों के साथ जुलूस निकालकर स्वागत किया। इस अवसर पर अमरपुरा सरपंच राजकुमारी नरूका सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विनोदखुर्दऔर श्यामपुरा ने भी संभाला पदभार
सांगोद. ग्रामपंचायत विनोदखुर्द, श्यामपुरा और मामोर के सरपंचों ने साेमवार को अलग-अलग जगह समारोह में पूर्व सरपंचों से पदभार ग्रहण किया। दोनों जगह इस मौके पर अच्छी खासी संख्या में पंचायत के गांवों के लोग मौजूद थे। पंचायत समिति सांगोद के विनोदखुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय में इस बार युवा कर्मठ कम उम्र के सरपंच प्रेमचंद गोचर विजयी हुआ है। नए सरपंच प्रेमचंद गोचर ने अच्छी खासी भीड़ से समारोह में मौजूद ग्रामीणों के समक्ष पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को उद्बोधन देते हुए कहा कि निष्पक्ष तरीके से सभी पंचायत के लोगों का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में पेयजल, बिजली सीसी रोड़ बनाने के नए सरीके से प्रयास किए जाएगें तथा गांव के नजदीक वाली इस पंचायत में कई मिनी सचिवालय की तरह बैंक अन्य कार्यालय खुलवाने के भी प्रयास होंगे। उपसरपंच सत्यनारायण मेहरा, पंच लक्ष्मणसिंह, सोनू कुमारी मेहरा, नंदकिशोर, सुनीता बाई मीना, किरण कुमारी मीना, बजरंगी बाई, तस्वीर बाई, चौथमल, चन्द्रप्रकाश मीणा, बृजेश कुमार पांचाल आदि मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत श्यामपुरा में नयी सरपंच मधुबाला नागर ने पुराने सरपंच से पदभार संभाला। इस मौके पर पंच ग्रामीण जन मौजूद थे। नवनिर्वाचित सरपंच मधुबाला नागर ने सभी ग्रामीणों को निष्ठा लगन के साथ काम करने का आश्वासन दिया। वहीं मामोर ग्राम पंचायत के सरपंच कुशलपाल सिंह ने भी पदभार संभाला। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विजयीप्रत्याशी का इटावा में निकाला जुलूस
इटावा. इटावापंचायत समिति में प्रधान सरोज मीणा उपप्रधान कमलेश खंडेलवाल और कोटा उपजिला प्रमुख पद पर मनोज शर्मा के निर्वाचित होने के बाद सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद पंचायत समिति के कांग्रेस के निर्वाचित हुए सदस्यों का बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला। कस्बे में दोपहर को नवनिर्वाचित कोटा उपजिला प्रमुख मनोज शर्मा, इटावा पंचायत समिति प्रधान सरोज मीणा, उपप्रधान कमलेश खंडेलवाल, पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर, इटावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल पारेता खुली जीप में सवार हुए तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं लोगों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया। वहीं यूथ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया तथा कई जगह अतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं 20 वर्षों बाद इटावा पंचायत समिति में प्रधान पद मिलने लंबे अंतराल के बाद कोटा उपजिला प्रमुख का पद इटावा क्षेत्र में मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया।
कार्यकर्ताओंकी मेहनत की जीत: नागर
पूर्वविधायक प्रेमचंद नागर ने जुलूस के समापन होने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में जनता इस शासन से तंग गई है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब किसान सब इस शासन में परेशान हैं। इटावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल पारेता ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी से लोगों की सेवा करें और कार्यकर्ताओं जनता की भावना के अनुरूप कार्य करें।
पीपल्दा.क्षेत्रमें शहनावदा डूंगरली ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सोमवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में नवनिर्वाचित सरपंचों ने कार्यभार संभाल लिया। दोनों जगह कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व पूजा-अर्चना हुई। पूर्व सरपंच मंजू रेगर ने शहनावदा के नए सरपंच रामेश्वर कुशवाहा को कार्यभार संभलाया। ग्रामसेवक कौशलकिशोर गुप्ता ने सरपंच को शपथ दिलवाई। ग्रामसेवक ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत के पास विकास कार्यों के लिए निर्बंध, टीएफसी एसएफसी योजनाओं का 1096341 रुपए का बजट मौजूद है। वहीं डूंगरली ग्राम पंचायत पर सरपंच तेजमल ने ग्रामीणों कोरम के सामने सरपंच पद की शपथ ली। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से विकास की नई उम्मीद के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। ग्राम सेवक कैलाशचंद कुशवाह ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत के पास टीएफसी एसएफसी में 10 लाख डांग योजना में 7 लाख रुपए का बजट मौजूद है।
खजूरीमें भी पूजन के बाद संभाला पदभार
देवली मांझी. खजूरीग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच बिन्टी नागर ने सोमवार को पूजन के साथ समारोह पूर्वक पूर्व सरपंच ललितकिशोर सैनी से कार्यभार संभाला। इससे पूर्व नागर जुलूस के साथ पंचायत भवन पहुंची। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों ने पूर्व कोरम के सदस्यों को साफा बंधवाकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि हरिओम नन्दवाना, विशिष्ट अतिथि देवली सरपंच रामेश्वर सुमन, चेयरमैन कृषि मंडी समिति चौधराबाई थी। इस मौके पर उपप्रधान नन्दकिशोर मालव, पंचायत समिति सदस्य बबीता सैनी, धनराज नागर, महावीर गुर्जर, विष्णु मालव, मुकेश सुमन, शिवराज नागर उपसरपंच, वार्ड पंच, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।
मालवके उपप्रधान बनने पर जताई खुशी
देवली मांझी. पंचायतसमिति सांगोद के वार्ड दो से भाजपा के निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य नन्दकिशोर मालव पीसाहेड़ा को उपप्रधान चुने जाने पर देवली, ढोटी, हरिपुरा मांजी, आमली गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है। मालव के देवली पहुंचने पर यहां के व्यापारियों, ग्रामीणों पूर्व देहात जिला मंत्री जुगल प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज नागर, सत्यप्रकाश मालव, पूर्व उपसरपंच भैरूलाल सुमन, सहकारी समिति उपाध्यक्ष महेंद्रपाल सुमन, इकाई अध्यक्ष देवकिशन सुमन, राजेंद्र मालव, आत्माराम दाधीच आदि ने मालव को मालाओं से लाद दिया।
आवांके विकास का दिलाया भरोसा
आवां. नवनिर्वाचितसरपंच जानकीबाई ने समस्त वार्ड पंचों के साथ ग्राम पंचायत आवां में पदभार ग्रहण किया एवं ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दिनेश राठी, उप सरपंच हरिराम कछावा एवं पूर्व पंचों को नए सरपंच ने ससम्मान विदाई दी गई। वहीं पूर्व सरपंच दिनेश राठी ने नए सरपंच एवं उपसरपंच का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं सरपंच पद का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच, नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने कस्बे के विकास में सबको साथ लेकर कार्य करने के लिए जनता को आश्वस्त किया।
सीमल्या.भौंराके नवनिर्वाचित सरपंच शौभागमल मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया। सचिव आशीष शर्मा, मनरेगा सहायक पप्पू खारोल ने नए सरपंच को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर उप सरपंच सुनीताबाई, पंच रिंकू मीणा, सुनीता वर्मा, अनीता, मुकुट मालव, विजेंद्र मीणा, महावीर मेघवाल, वहीद, रमेश आदि मौजूद रहे। वहीं जिला परिषद सदस्य भाजपा के प्रेम गोचर का ग्रामीणों ने स्वागत किया। गोचर ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
खेड़ारसूलपुर.जिलापरिषद के वार्ड एक के सदस्य भाजपा के रामधणी गुर्जर का जीत के बाद पहली बार खेड़ारसूलपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। गुर्जर ने कहा कि गांवों का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इटावा.ग्रामपंचायत रजोपा के नवनिर्वाचित सरपंच रामभरोस भील ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर में जुलूस निकालकर ग्रामीणों ने सरपंच पंचायत बोर्ड का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामसेवक कृष्णमुरारी शर्मा ने सरपंच को चार्ज संभलाया। सरपंच रामभरोस ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव का विकास कराया जाएगा। इस अवसर पर रजोपा सहकारी समिति के अध्यक्ष जोधराज नागर, नरेश भील, मुरारी लाल नागर, मोतीलाल आर्य, एडवोकेट हैदर तौकीर आबदी सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद थे।
इटावा. रजोपाके नवनिर्वाचित सरपंच रामभरोस बोर्ड का स्वागत करते ग्रामीण।
देवली मांझी. देवलीमंे नवनिर्वाचित उपप्रधान काे माला पहनाते ग्रामीण।
आवां. ग्रामपंचायत प्रशासन ने किया नवनिर्वाचित सरपंच जानकीबाई, उपसरपंच रामावतार कछावा एवं सभी पंचों का किया स्वागत।
इटावा. कस्बेमें उपजिला प्रमुख, प्रधान, उपप्रधान का निकाला विजयी जुलूस।
सुल्तानपुर. नवनिर्वाचितसरपंच को कार्यभार संभलाती पूर्व सरपंच इन्द्रा मेघवाल।
पीपल्दा. क्षेत्रकी शहनावदा ग्राम पंचायत पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद सरपंच वार्डपंच।
सांगोद. विनोदखुर्दग्राम पंचायत में सरपंच के पदभार संभालने के मौके पर मौजूद वार्डपंच।