ककरावदा गांव में सोरती मेला 17 से
इटावा|उपखंड क्षेत्रकी ककरावदा ग्राम पंचायत चमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 17 से 26 फरवरी तक सोरती पशु मेला लगेगा। यह जानकारी सरपंच विजय शंकर नागर सचिव महावीर प्रजापति ने दी।
बताया कि यहां पर महा शिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक महापूजा होगी। इसके बाद 10 दिवसीय सोरती मेला भरेगा जिसकी व्यवस्था ककरावदा ग्राम पंचायत द्वारा की जाएगी।