पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटावा में कांग्रेस की कमलेश उपप्रधान बनीं

इटावा में कांग्रेस की कमलेश उपप्रधान बनीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडाना में उप प्रधान का स्वागत किया

सुल्तानपुर में कांग्रेस की सुनीता खंडेलवाल एक वोट जीतीं

सुल्तानपुर|पंचायत समितिमुख्यालय पर रविवार को उपप्रधान के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस की सुनीता खंडेलवाल को उप प्रधान चुना गया। उन्होंने भाजपा की तृप्ति शर्मा को एक मत से हराया। रविवार सवेरे 11 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस की ओर से सुनीता खंडेलवाल भाजपा की ओर से तृप्ति शर्मा एवं माया कुमारी ने नामांकन भरे। 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। नाम वापसी के दौरान माया कुमारी ने नाम वापस ले लिया। 3-5 बजे तक उपप्रधान के चुनाव हुए, जिनमें कांग्रेस की सुनीता खंडेलवाल को 10 मत भाजपा की तृप्ति शर्मा को 9 मत मिले। 1 मत से भाजपा की तृप्ति शर्मा को हराकर कांग्रेस की सुनीता खंडेलवाल विजयी रहीं। जैसे ही रिटर्निंग अधिकारी सुखराम खोखर द्वारा कांग्रेस सुनीता की जीत की घोषणा की गई, वैसे ही कांग्रेस के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को बधाइयां दी गई। समर्थकों द्वारा पंचायत समिति मुख्यालय से ढोल-नगारों के साथ आतिशबाजी करते हुए विजयी प्रत्याशी सुनीता खंडेलवाल प्रधान भूपेंद्रसिंह हाड़ा को माला पहनाकर विजयी जुलूस निकाला गया। जुलूस चंबल कॉलोनी, गणेश मंदिर होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां से भौंरा चौराहा पहुंचा। जुलूस के दौरान विजयी प्रत्याशी का जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पूर्व सवेरे से ही दोनों दल अपने-अपने उपप्रधान बनाने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। उपप्रधान के नतीजे आने के बाद मशक्कत खत्म हुई। पंचायत समिति सुल्तानपुर में 19 सदस्य चुनाव जीते हैं, जिनमें 9 भाजपा के, 10 कांग्रेस के थे, लेकिन भाजपा के उपप्रधान पद के प्रत्याशी तृप्ति शर्मा को 9 मत ही मिले। जबकि शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में काग्रेस के भूपेंद्रसिंह हाड़ा विजयी रहे, जिन्हें 10 मत मिले थे। भाजपा के मनीष शर्मा को 8 मत मिले थे। रविवार को भाजपा के अभयसिंह के मत डालने आने से भाजपा को 9 मत प्राप्त हुए। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी सहित तहसीलदार नवनंदन सिंह, विकास अधिकारी मजहर इमाम, पुलिस उपाधीक्षक रामस्वरूप मीणा, नायब तहसीलदार हीरालाल मीणा आदि मौजूद थे।

सुनीता खंडेलवाल

इटावा में आज निकलेगा विजयी जुलूस

उपजिलाप्रमुख पद पर मनोज शर्मा, इटावा प्रधान पद पर कांग्रेस की सरोज मीणा, उपप्रधान कमलेश खंडेलवाल के विजयी होने पर सोमवार को इटावा कस्बे में बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। इटावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल पारेता ने बताया कि पंचायत समिति के यहां कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। वहां से कस्बे में दोपहर 12 बजे निर्वाचित कांग्रेस के उपजिला प्रमुख, प्रधान, उपप्रधान जिला परिषद, पंचायत समिति के सदस्यों का विजयी जुलूस प्रारंभ होगा, जो कस्बे के मुख्य मार्ग से निकाला जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

मंडाना। लाडपुरा पंचायत समिति में उपप्रधान चुने जाने पर पार्टी नेता नईमुदीन गुड्‌डू समर्थक स्वागत करते हुए।

सुलतानपुर। नवनिर्वाचित प्रधान उपप्रधान को माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता

इटावा 1- इटावा में उपप्रधान बनी कमलेश खंडेलवाल समर्थकों के साथ प्रधान उपप्रधान

भास्कर न्यूज |इटावा

इटावामें कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश खंडेलवाल को निर्विरोध उप प्रधान चुना गया। भाजपा अन्य किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रविवार को उपप्रधान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में करीब साढ़े 10 बजे कमलेश खंडेलवाल ने पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर, पूर्व खातौली सरपंच लेखराज सिंह, कांग्रेस नेता रामगोपाल मीणा, राजेंद्र सिंहल के साथ पंचायत समिति पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। 1 बजे निर्वाचन के बाद निर्वाचन अधिकारी शंकरलाल सैनी ने पद की शपथ दिलाई। यहां कांग्रेस के 12 भाजपा के 5 सदस्य निर्वाचित हुए थे। यहां पर शनिवार को कांग्रेस को प्रधान पद पर जीत मिली थी। सरोज मीणा प्रधान निर्वाचित हुई थीं। उपप्रधान के चुनाव को लेकर सुबह से ही पुलिस दल पंचायत समिति परिसर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए तैनात था। खातौली और अयाना थाना प्रभारी मय पुलिस बल के मौजूद थे।



सभीको साथ लेकर करेंगे काम-खंडेलवाल

उपप्रधाननिर्वाचित हुईं कमलेश खंडेलवाल ने कहा कि सब लोगों के सहयोग से चनु गई हैं। वह लोगों की सेवा करके सुख-दुख में भागीदार बनेंगी। उन्होंने कहा कि सब लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुई है तथा वह क्षेत्र के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

प्रधानउपप्रधान होगी महिला

पंचायतसमिति में कांग्रेस का बोर्ड बना है, वहीं प्रधान उपप्रधान दोनों पदों पर महिला होंगी। इटावा पंचायत समिति में पहली बार ऐसा होगा, जब दोनों पदों पर ही महिलाएं काबिज हुई हैं। पंचायत समिति इटावा में दूसरी बार महिला प्रधान उपप्रधान बनी हैं।

कांग्रेसनेताओं ने जताई खुशी

प्रधानपद पर सरोज मीणा उपप्रधान पद पर कमलेश खंडेलवाल, कोटा जिला प्रमुख सुरेंद्र गुर्जर, उपजिला प्रमुख मनोज शर्मा के निर्वाचित होने पर पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल पारेता, कांग्रेस नेता रामगोपाल मीणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण मीणा, खातौली पूर्व सरपंच लेखराज सिंह, जिला सचिव संजय नंदवाना, पूर्व रजोपा सरपंच मो. चमन, देवेंद्र कोठारी, हेमंत खंडेलवाल, राजेंद्र सिंहल, सत्यनारायण गोचर, चंद्रप्रकाश मीणा, कैलाश गुप्ता, रामेश्वर बैरवा, गणेशगंज अध्यक्ष रामकल्याण बैरवा, मुकेश पारेता, राजू मंगल, शहजाद आसगान, हरिद्वार योगी, ताज मोहम्मद सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने इनकी जीत पर हर्ष जताते हुए इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत बताई।