इटावा में आधा घंटे हुई बारिश
इटावा. कस्बेमें बुधवार को करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में सुबह से ही उमस भरी गर्मी का दौर बना हुआ था। दिन में करीब 4 बजे आसमान में काली घटाएं छा गई तथा तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।
इटावा. बुधवार को हुई तेज बारिश से सूनी पड़ी सड़क।