पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैंथर के पगमार्क गोठड़ा के पास मिले

पैंथर के पगमार्क गोठड़ा के पास मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा। ढीपरी-चंबल से सटे एक दर्जन गांवों में पिछले डेढ़ महीने से पैंथर द्वारा लगातार मवेशियों के शिकार के बाद वन विभाग ने उसने पकड़ने की कवायद तेज कर दी है। रेंजर सुरेश शर्मा ने बताया कि पैंथर की लगातार ट्रैकिंग की जा रही हैं। उसने जिस क्षेत्र में बछड़े का शिकार किया है, वहां पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ट्रेकिंग कर रही टीम को गोठड़ा गांव के पास पैंथर के पगमार्क मिले हैं। पगमार्क के आधार पर उसकी ट्रैकिंग की जा रही है। वनकर्मियों की अलग-अलग टीमें उसके मूवमेंट पर निगरानी रख रही हैं।

इटावा. ढीपरी क्षेत्र में पैंथर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा।