पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्साकर्मियों को दिया टीकाकरण का प्रशिक्षण

चिकित्साकर्मियों को दिया टीकाकरण का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा| राजकीयसामुदायिक चिकित्सालय इटावा में बुधवार को ब्लॉक चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण प्रशिक्षण उपमुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्साधिकारी डॉ. गिरधर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें गुप्ता ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्राम स्वास्थ्य इकाई की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

राज्य सरकार द्वारा एक अक्टूबर से टीकाकरण दिवस के दिन बच्चों को 5 बीमारियों से बचाने के लिए पेन्टावेलेट टीका लगाया जाएगा। अधिकारियों ने एएनएम को इसको लगाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि इटावा ब्लॉक में परिवार कल्याण का जो लक्ष्य चिकित्साकर्मियों को दिया गया है, उनको समय पर पूरा करें, ताकि परिवार कल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ ही बीमारियों का जोर बढ़ जाता है। इस पर नियंत्रण के लिए प्रतिदिन गांवों में जाकर पीडि़तों की जानकारी लें। डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट राजेश गुप्ता ने चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं टीकाकरण अभियान प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

ब्लॉक सीएचएमओ सतीश खंडेलवाल ने कहा कि कई उपस्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पाया है तथा कई बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं, उनको चिन्हित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करें। ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक हर माह लें, उसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाएं, संस्थागत प्रसव बढ़ाएं।

सभी चिकित्साकर्मी मुख्यालय पर रहकर कार्य करें एवं बीमारियों पर निगरानी रखें। अगर बीमारियां अधिक बढ़ने लगे तो संबंधित चिकित्सा प्रभारी ब्लॉक में अवगत कराएं, ताकि समय पर बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सके।