- Hindi News
- इधर, इटावा क्षेत्र में जर्जर सड़कें बनी परेशानी का सबब
इधर, इटावा क्षेत्र में जर्जर सड़कें बनी परेशानी का सबब
नैनवां-दुदु हाइवे बन जाए तो लोगों को मिले राहत
खस्ताहाल रोड से परेशानी, सीसी रोड बनाने की मांग
सुल्तानपुरक्षेत्र को बूंदी जिले से जोड़ने वाला नैनवां-दुदु हाइवे करीब डेढ़ दशक बाद भी उत्तर दक्षिण के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है। मंडावरा कस्बे से सीताराम आश्रम तक डेढ़ किमी की अधूरी एप्रोच सड़क आज भी अधरझूल में है। इस कच्ची सड़क पर बारिश के समय तो वाहन निकालना भी चुनौती से कम नहीं होता। सड़क निर्माण के इंतजार में अब ग्रामीणों की आंखें भी पथराने लगी हैं।
दरअसल दादु-नैनवां हाइवे मंडावरा कस्बे से होकर गुजर रहा है, लेकिन कस्बे के पास करीब डेढ़ किमी की सड़क आज भी अधूरी है। पूर्व में सड़क निर्माण को लेकर यहां दो गुट बन गए थे। एक गुट सड़क को दक्षिण दिशा की ओर से निकलवाना चाहता था, वहीं दूसरा गुट सड़क को कस्बे के उत्तर दिशा की ओर से निकलवाना चाहता था। इस अधरझूल में कई वर्ष बीत चुके।
इसके बाद दोनों पक्षों में उत्तर दिशा के लिए सहमति बनी, लेकिन उत्तर दिशा में सड़क के रास्ते में वनभूमि होने से सड़क निर्माण अटका हुआ है। पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री भरत सिंह ने भी समस्या के समाधान के लिए वन विभाग को लिखित में अवगत कराया, लेकिन कार्य कहां अटका पता नहीं। ग्रामीणों को मानना है कि डेढ़ किमी सड़क निर्माण अगर पूर्ण हो जाए, तो सुल्तानपुर पंचायत समिति क्षेत्र के लोगों को बूंदी जिले में जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यह मार्ग क्षेत्र को कम दूरी से बूंदी जिले से जोड़ता है। दूरी बचाने के लिए कई बड़े वाहन चालक आज भी इस मार्ग से अपने वाहन निकालते हैं, लेकिन रास्ता सुगम नहीं होने से उन्हें हरपल खतरे का अंदेशा बना रहता है।
रामगंजमंडी. खैराबादमें खस्ताहाल मस्जिद रोड।
इटावा. क्षेत्रमें बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क।
सुल्तानपुर. खतरेको आमंत्रण देती अधूरी पड़ी नैनवां-दुदु हाइवे की सड़क।