पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री औदिच्य के निधन पर जताया शोक

पूर्व मंत्री औदिच्य के निधन पर जताया शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| रामगंजमंडीविधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे पूर्व शिक्षा मंत्री हरिकुमार औदिच्य के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके निधन में भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है।

भाजपा की ओर से नगरपालिका में शोकसभा कर औदिच्य को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने औदिच्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोकसभा में जिला प्रमुख मधुकंवर हाड़ा, ओम गुर्जर, नरेंद्र काला, अकलेश मेड़तवाल, पार्षद शंकर ललावत, इमरान खान, धर्मपाल घाटोड़, रजनी मराठा, सलीम काका, अश्फाक अली, महावीर छीपा, कालू नाकोड़ा, आजाद टेलर, इंसाफ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इटावा.राज्यके पूर्व शिक्षा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हरिकुमार औदिच्य के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। विधायक विद्याशंकर नंदवाना, पूर्व विधायक लक्ष्मीचंद मीणा, प्रभुलाल वर्मा, प्रधान मानवेन्द्रसिंह हाड़ा, पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर, जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र परिहार, जिला महामंत्री कुंजबिहारी गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघराज नागर, पृथ्वीराज वैष्णव, भुवनेश परिहार, केएल मीणा, श्याम मीणा डोरली, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य रिंकू सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री भूपेन्द्रसिंह हाड़ा, राकेश पारेता, डायरेक्टर नरोत्तम विकट, रामभरोस तिवारी, मुकेश नागर अयाना, बलराम नागर, नरेश खंडेलवाल, मनोज शर्मा, दीपू सोनी, गिर्राज सुमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल नागर, रमेश मीणा खरवण, रामरतन मीणा, शंभूदयाल नायक, बाबूलाल बैरवा, भरत पारेता, कमलेश विजय, नेमीचंद नागर, जीतू गौतम, बंटी दाधीच, गणेश सहकारी अध्यक्ष शिवप्रकाश मीणा, रजोपा अध्यक्ष जोधराज नागर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।