- Hindi News
- खेल मैदान, मुक्तिधाम के रास्ते तक नहीं छोड़ रहे अतिक्रमी
खेल मैदान, मुक्तिधाम के रास्ते तक नहीं छोड़ रहे अतिक्रमी
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर इटावा पंचायत समिति के हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके तहत रनोदिया राजीव गांधी सेवा केंद्र में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रनोदिया गांव में प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पहले से ही कमरों का अभाव है। इसके बाद भी विद्यालय का एकीकरण कर दिया गया है।
छात्र-छात्राओं को पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे खेल प्रतियोगिता की तैयारी कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि मुक्तिधाम के मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण होने ने शव को ले जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सहकारी समिति के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण है। वहीं यहां के हर गली मोहल्ले में विद्युत के तार झूल रहे हैं। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। समस्या को अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है फिर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बिजावता गांव की वार्ड पंच ललिता जांगा ग्रामीणों ने उनके गांव को बिनायका में जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रनोदिया पंचायत मुख्यालय हमारे यहां से 20 किमी पड़ता है। जिससे यहां पर आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। पंचायत क्षेत्र के गांव में आंगनबाड़ी भवन के नहीं होने से किरायों के मकानों में केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। कोटा-श्योपुर स्टेट हाइवे 70 पर चल रहे अवैध निजी वाहनों को बंद कराने सहित अन्य कई समस्याएं बताई गई। शिविर प्रभारी तहसीलदार राधाकिशन नागर ने कहां कि जो समस्या नोट की जा रही है, उसका हरसंभव समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरेश शर्मा वनविभाग, रामनिवास गुप्ता सीएडी जेईएन, रामकुमार एईएन विद्युत, ब्रजमोहन पारेता पीएचईडी, पुरुषोत्तम सेन शिक्षा, संतोष भार्गव बालविकास, संदीप गोचर हल्का पटवारी, सुरेश कुमार चिकित्सा विभाग, महावीर प्रसाद पशुपालन विभाग, शिप्रा कुमारी, कुंदन मेहरा, पीडब्लूडी विभाग, सुरेशकुमार सेन सचिव, सहायक व्यवस्थापक हनुमानप्रसाद नागर, सरपंच सीताराम राठौर आदि भी मौजूद थे।
शिविरमें आईं 43 शिकायतें
चेचट.जनसमस्यासमाधान शिविर बुधवार को चेचट में