राम-सीता, लक्ष्मण की सजाई झांकी
भास्कर न्यूज. पीपल्दा/इटावा
क्षेत्रके डूंगरली में हनुमानजी के मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमदभागवत कथा की पूर्णाहुति यज्ञ-हवन शोभायात्रा के साथ की गई। इससे पंडित शरदेंदु द्विवेदी ने अंतिम सातवें दिन भागवत कथा के संपूर्ण प्रसंगों का संक्षिप्त वर्णन किया। द्विवेदी ने बताया की भागवत नाम के अलावा कलयुग में आत्मशांति प्राप्त करने का अन्य कोई उपाय नहीं है।
कथा के समापन पर ग्रामिणों ने क्षेत्र के कल्याण समृद्धि के लिए कुंडीय यज्ञ किया उसके बाद बैंडबाजों के साथ ग्राम में शोभायात्रा निकाली। जिसमें राम-सीता, राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकिया सजाई गई। शोभायात्रा में ग्रामीण भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे।
सुकेत.क्षेत्रके कुटकिया गांव में श्रीमदभागवत कथा का वाचन आचार्य प्रमाेद शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान कलशयात्रा निकाली गई। कथा के दौरान राजा परीक्षित की कथा सुनाई गई। इस मौके काफी संख्या श्रद्धालु मौजद थे। कथा के दौरान बीच-बीच में गाए गए भजनों पर श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। कथा के समापन प्रसाद बांटा गया।
भागवतकथा की पूजा की
सुल्तानपुर.क्षेत्रके खंडगांव में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा जारी है। कथा के दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। बुधवार को कथा के दौरान विधायक विद्याशंकर नंदवाना भी कथा स्थल पहुंचे। जहां पर उन्होंने भागवत की पूजा अर्चना की गई।
पीपल्दा. डूंगरलीगांव में चल रही भागवत कथा की पूर्णाहुति के दौरान शोभायात्रा निकलाते श्रद्धालु।
सुकेत. क्षेत्रके कुटकिया गांव में चल रही श्रीमद््भागवत कथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
पीपल्दा. कथा के दौरान सजाई राम-सीता की झांकी।