अभिभाषक परिषद के चुनाव 12 को
इटावा. अभिभाषकपरिषद के वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को संपन्न होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट भागवत सिंह आसावत सहायक अधिकारी विकास पारेता ने बताया कि इस बार के चुनाव बार एसोसिएशन रूल्स 2013 एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन एंड आदर्श बनाम बीडी कौशिक में दिए गए निर्देश पर करवाए जाएंगे। जो एक बार एक वोट के सिद्धांत पर संपन्न होंगे।
जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव, कोषाध्यक्ष, के पदों पर चुनाव होंगे। इसके लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसमें 9 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।
जिसके तहत 46 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें नामांकन का दिनांक 11 दिसंबर को सुबह 11 से 12 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच नाम वापसी होगी तथा चुनाव 12 दिसंबर को समय 11 से 3 बजे तक करवाए जाएंगे। इसके बाद मतगणना चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष, महासचिव के लिए 10 वर्ष, संयुक्त सचिव के लिए 3 वर्ष, पुस्तकालय सचिव के लिए 2 वर्ष तथा कोषाध्यक्ष पद के नामांकन भरने के लिए 5 वर्ष का वकालात अनुभव होना अनिवार्य रहेगा।