भाजपा सरकार किसान और गरीब विरोधी: बैरवा
इटावा. प्रदेशकांग्रेस कमेटी के महामंत्री बनने के बाद पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा के बुधवार को इटावा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताय। बैरवा के ढीपरी कालीसिंध, बिनायका, गणेशगंज पहुंचने पर स्वागत हुआ।
गणेशगंज में नगर अध्यक्ष रामकल्याण बैरवा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने गणेशगंज तिराहे पर पूर्व मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद बस स्टैंड मुख्य बाजार में अतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री बैरवा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा, मोहम्मद हुसैन, रामगोपाल मीणा सीनोता, लक्ष्मीनारायण मीणा, मनोज शर्मा, भैरूलाल मीणा, धन्नालाल मीणा बोरदा, रामेश्वर बैरवा, रामरतन बैरवा अयानी, देवेन्द्र कोठारी, त्रिलोक पारेता, पूर्व सरपंच रजोपा चमन भाई, मुकेश पोरता, एडवोकेट सत्यनारायण मीणा, चंद्रप्रकाश गोचर भाया, रामकल्याण बैरवा गणेशगंज, मोहनलाल सुमन पीपल्दा, केदार लाल लुहावद, एडवोकेट सचिन तिवारी, काशीराम बैरवा, भवानीशंकर मीणा बोरदा, सत्तार भाई गैंता, महावीर मीणा डडवाडा, ललित जैन, रामेश्वर बेरवा, श्याम सोनी, ब्रह्मानन्द मीणा, गिर्राज नागर दुर्जनपुरा, छोटूलाल मीणा दौलतपुरा, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।
पंचायतचुनाव के लिए तैयार रहें:
पूर्वमंत्री रामगोपाल बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान गरीब विरोधी नीति के चलते आज प्रदेश में एक वर्ष में ही इस सरकार से हर वर्ग त्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की पहले फसलें खराब हो गई जिनका अभी तक कोई मुआवजा तक नहीं मिला, अभी फसलों के लिए खाद तक नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस सरकार ने किसानों को बिना ब्याज फसली ऋण शुरू किया था, उसे इस सरकार ने समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गांव गरीब किसान का विकास किया है। कांग्रेस की नीतियों से से ही देश का विकास आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी पंचायतीराज के चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश सरकार की विफलताओं के चलते पंचायतीराज के चुनावो में कांग्रेस को विजयी बनाने में जुट जाएं। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा, मोहम्