पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों का प्रदर्शन

फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. अखिलभारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन नहीं करने किसानों की फसलों को जंगली जानवर से बचाने की मांग को लेकर प्रदेश महामंत्री दुलीचंद मीणा के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम शंकरलाल सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसानों की 11 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग की।

अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, महामंत्री कमल बागड़ी ने बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के चलते किसानों का महंगा सोयाबीन बीज जमीन में खराब हो चुका है, ओर बची सोयाबीन की 10-20 प्रतिशत फसलें भी पानी के अभाव में सूखने की हालत में पहुंच चुकी है। दुसरी तरफकिसानों की आस अब दूसरी फसल पर है। लेकिन उसको लेकर किसान चिंतित है। क्योंकि उस फसल को जंगली जानवर हिरण, रोझ तबाह कर देते है। जिससे आज किसान बहुत बड़े आर्थिक संकट में फंस चुका है।

प्रदेश महामंत्री दुलीचंद मीणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए किसानों को एकजुट होने की जरुरत है क्योंकि संगठित रुप से ही परेशानी का हल ढूंढा जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि अगर प्रशासन ने अखिल भारतीय किसानसभा का मांग पत्र माना इनका समाधान नहीं किया तो एक पखवाड़े के बाद किसान अपनी खेती को बचाने के लिए संघर्श करने के लिए सडक पर उतरेंंगे एवं अनिष्चितकालीन धरना दिया जाऐगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिये ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन नहीं करने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए जंगलों में बाडाबन्दी करने, अतिवृश्टि से नश्ट सोयाबीन एवं बीज खराबा का उचित मुआवजा किसानों को देने, फसल बीमा की पूरी राशि देने, गेंहु का बोनस 300 रुपये करने, खाद ग्राम सेवा सहकारियों के माध्यम से विक्रय करने, आवारा पशुओं को खेत में जाने से रोकने, गैंता माखीदा पुल का निर्माण करवाने, एकीकरण के नाम पर बंद किये गये स्कूलों को शुरु करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रहलाद मीणा, सुरजमल मीणा, दुलीचंद आर्य, मा.फजर मोहम्मद, लडडूलाल मीणा, राधेश्याम परालिया, लक्ष्मीनारायण मीणा, अमोलक महावर, कमल बागड़ी, मुकुटबिहारी जंगम, बाबूलाल सेन, हरिश राठौर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

इटावा. कस्बे में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान।