पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटावा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

इटावा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा| कस्बेके अरावली कन्या महाविद्यालय में राज्य सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत महाविद्यालय में चल रहा 15 दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सोमवार को कॉलेज निदेशक कपिल चौधरी की अध्यक्षता में हुआ।

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक खेमराज खोलिया थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य में कॉलेज छात्राएं विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो गई हैं। अब यह स्वयं की ही नहीं, अपितु अन्य लोगों की भी रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं से नियमित रूप से प्रशिक्षण में सिखाए गए गुरों का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन जीवन में बहुत जरूरी है। इस प्रशिक्षण से बालिकाओं का आत्मबल बढ़ा है। प्रशिक्षक मेनका विश्नोई ने छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए इस प्रशिक्षण को जरूरी बताते हुए 15 दिवसीय शिविर के बारे में जानकारी दी तथा मौके पर ही बालिकाओं को जूडो, कराटे करके दिखाए। मंच का संचालन प्राचार्य डॉ. एमएल मीणा ने किया।

इटावा. अरावलीमहाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन समारोह को संबोधित करते डीएसपी खोलिया।