पुलिस जनसंपर्क सभा में जानी समस्याएं
इटावा| ग्रामीणपुलिस अधीक्षक विकास पाठक के निर्देश पर कस्बे के माताजी मोहल्ले में सोमवार को पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर संपर्क सभा का आयोजन डीएसपी खेमराज खोलिया की अध्यक्षता में हुआ।
इसमें पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना पुलिस कार्य नहीं कर सकती। इसलिए हमारा मकसद जनता से सीधा संवाद कायम कर समझाइश के माध्यम से मुकदमों को निबटाना है पुलिस जनता के बीच जो दूरियां हैं, उसे भी कम करना है। वहीं इटावा थानाप्रभारी राजूलाल मीणा ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली अपराधियों में भय जनता में विश्वास की है। अगर कोई भी अापराधिक गतिविधि होती है तो बेझिझक इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से यातायात नियमों की पालना करने एवं वाहन चलाने के दौरान कागजात साथ रखने का आग्रह किया, जिससे किसी भी परेशानी से बचा जा सके। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज वैष्णव, वार्ड पार्षद महावीर नागर, प्रेमकुमार सोनी, चन्द्रमोहन प्रजापति, सुरेन्द्र गौतम सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
शहनावदामें जन सुनवाई कार्यक्रम आज
पीपल्दा.क्षेत्रके शहनावदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सरपंच मंजू रैगर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों के ब्लॉकस्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।