बैरवा समाज की कार्यकारिणी का गठन
इटावा| बैरवासमाज की बैठक कोटा रोड धर्मशाला में नैनूराम बैरवा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पाथूलाल कारीगर को अध्यक्ष बनाया गया। गोबरीलाल बैरवा रमेशचंद गोगडिया को कोषाध्यक्ष, बालमुकंद लौडतिया को महामंत्री, रामेश्वर टेलर हरजीलाल ठेकेदार को उपाध्यक्ष बनाया गया। दौलतराम लोडतिया, हेमराज बैरवा, मांगीलाल बेतडा को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश गैंता, देवीशंकर, मदनलाल, धनराज को प्रचार मंत्री, ओमप्रकाश शेरावत, सुरेश लोडतिया को अंकेक्षक एवं प्रेमशंकर बैरवा को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त कर समाज के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।