- Hindi News
- इटावा और आवां में बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि एकत्रित की
इटावा और आवां में बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि एकत्रित की
इटावा. कस्बेके डिवाइन पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों ने जम्मू कश्मीर की आपदा में मरने वालों के लिए श्रद्धांजलि सभा की एवं उनकी सहायतार्थ धन एकत्रित किया गया।
स्कूल के निदेशक राजेन्द्र नागर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी बचत के पैसों में से 2100 रुपए जमा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में चैक के माध्यम से भेजे गए। वहीं दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी मंडल इटावा के कार्यकर्ताओं ने इटावा, अयाना क्षेत्र के अन्य गांवों में पहंचकर घर घर जाकर कश्मीर की आपदा के लिए धन एकत्रित किया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष मेघराज नागर प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य रिंकू सोनी, मुकेश नागर अयाना, मंडी डायरेक्टर नरोतम विकट, रमेश मीणा खरवण, रामरतन मीणा, शंभूदयाल नायक, भुवनेश परिहार, अरविंद शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
आवां.भाजपाइकाई अध्यक्ष बाबूलाल नागर, भाजयुमो आवां इकाई अध्यक्ष मनोज राठौर, पूर्व उपसरपंच शिवप्रसाद सुमन एवं गोविंद नागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बे के मुख्य बाजार से जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए राशि एकत्रित की। बाढ़ पीडि़तों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से और कस्बेवासियों से पांच हजार रुपए एकत्रित किए गए। जिसका ड्राफ्ट बनाकर प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में जमा कराया जाएगा।
इटावा. बालिकाएं कश्मीर बाढ़ पीड़ि़तों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में चेक भिजवाते हुए।