पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटावा में नालियों का पानी बस स्टैंड पर, राहगीर परेशान

इटावा में नालियों का पानी बस स्टैंड पर, राहगीर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके शिवाजी बस स्टैंड मार्ग पर गत 8 दिन से नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीर वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं।

यात्रियों ने बताया कि बस स्टैंड पर कीचड़ होने से रोडवेज बसों का ठहराव भी कीचड़ में होता है जिसके कारण यात्रियों को मजबूरन कीचड़ में से ही बस में बैठना उतरना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड मार्ग पर फैले कीचड़ से आसपास के दुकानदार भी परेशान है। वार्ड 26 के वाशिंदों ने इस वार्ड में आए दिन नल लाइनों में लीकेज होने से इस मार्ग पर हमेशा कीचड़ फैला रहता है। इस बारे में इटावा सरपंच सुनीता भील ने बताया कि कस्बे में सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

इटावा. बसस्टैंड पर कीचड़ होने से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है।