सड़कों पर मवेशियों का डेरा
इटावा. कस्बेके मुख्य सड़क मार्गों पर गायों के बैठे रहने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। कस्बे की सब्जीमंडी में आवारा गायों के विचरण करने से सब्जी बेचने खरीददारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कस्बे के केसरीलाल नागर निजाम भाई टेलर ने बताया कि इटावा में दिनभर सड़क पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ज्योंही सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों ने भी वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल रखी है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण हो जाने तथा पशुपालकों द्वारा गाय को दुधारू नहीं रहने पर आवारा छोड़ दी जाती है। चारे के अभाव में गायें प्लास्टिक की थैलियां दुकानदारों द्वारा फेंका कचरा अन्य सामान खाती रहती है। जिसके कारण हमेशा सड़कों पर गायों का डेरा लगा रहता है। इस बारे में सुनीता भील ने बताया कि पंचायत के पास कर्मचारियों की कमी होने से सड़क मार्गों से गायों को हटाना मुश्किल है। शीघ्र ही इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
इटावा. कस्बेकी सड़कों पर लगा मवेशियों का डेरा।