पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग गया बालक लापता, मोबाइल पर 2 लाख की फिरौती का मैसेज आया

कोचिंग गया बालक लापता, मोबाइल पर 2 लाख की फिरौती का मैसेज आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िरपोर्ट दर्ज कर पुिलस टीमें रवाना

बाबूलालने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे उसके छोटे भाई खेमराज के बच्चे के पास मैसेज आया कि ओम को जिंदा चाहते हो, तो 2 लाख रुपए रात आठ बजे मंडी गेट पर रख जाओ। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दूसरा मैसेज रात साढ़े 11 बजे बड़े लड़के महेंद्र के पास आया, जिसमें लिखा था कि ओम को छुड़वाना चाहते हो, तो कल नौ बजे हॉस्पिटल के पीछे जाना। इसके बाद तीन मैसेज और आए जिसमें अभद्र भाषा लिखी थी। सभी मैसेज बच्चे ओम के मोबाइल से ही भेजे गए हैं। इटावा डीएसपी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि फरियादी बाबूलाल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।

दुकानदारको दिए थे हजार रुपए

दुकानदाररघुवीर के पुत्र कपिल सुमन ने बताया कि सोमवार शाम को ओम उसे एक हजार रुपए देकर गया था। बाबूलाल ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर उसने घर जाकर देखा, तो खाद-बीज के लिए रखे दस हजार रुपए में से दो हजार रुपए कम थे।

ओमप्रकाश।