पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले

इधर, बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी में बारिश, मोईकलां में गिरे आेले, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

सर्द हवाओं ने छुड़ाई धूजणी

मोईकलां। कस्बेमें शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई और भोजपुरा बीड़ क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरे। मौसम में आए बदलाव से बाजारों में चलह-पहल कम रही। कृषि पर्यवेक्षक द्वारकालाल नागर ने बताया कि अभी तक फसलों में कोई नुकसान नहीं है तेज बारिश होती तो नुकसान हो सकता है।

सर्दी ने पकड़ा जोर, दिनचर्या हो रही प्रभावित

सुल्तानपुरकस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में सर्दी का असर दिखने लगा है। सर्दी के बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारियों वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम के रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है।

इटावा. कस्बे में शुक्रवार सुबह छाया कोहरा।

सातलखेडी। कस्बे में शुक्रवार रात 20 मिनट तेज हुई बारिश।